भामिनी राठी ने मप्र में हासिल किया टॉप रैंक, सिविल जज-2022 परिणाम घोषित

इंदौर 

मप्र हाई कोर्ट के परीक्षा विभाग ने बुधवार को सिविल जज, जूनियर डिवीजन, एंट्री लेवल एग्जाम-2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसमें अनारक्षित श्रेणी की अभ्यर्थी भामिनी राठी(Bhamini Rathi) ने लिखित व साक्षात्कार के कुल 450 अंकों में से सर्वाधिक 291.83 अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: हरप्रीत कौर परिहार व रिया मान्धान्या ने सफलता हासिल की है। बाजी मारने वाले अभ्यर्थियों में युवकों के मुकाबले युवतियों की संख्या अधिक है।

रजिस्ट्रार एग्जाम संगीता यादव ने बताया कि सिविल जज, जूनियर डिवीजन, एंट्री लेवल एग्जाम-2022 अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। इस बार अनारक्षित श्रेणी से 41, ओबीसी से 5 जबकि एससी श्रेणी से एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है।

इंदौर की भामिनी पूर्व में मप्र हाई कोर्ट इंदौर बेंच में वकालत कर चुकी हैं और वर्तमान रायपुर में सिविल जज के पद पर पदस्थ हैं। उनकी स्कूली शिक्षा इंदौर से हुई और लॉ की डिग्री भी देवी अहिल्या विवि से हासिल की। वे हमेशा पढ़ाई में टॉपर रहीं। पिता बस ऑपरेटर हैं। परिवार में दोनों भाई आकाश राठी और विकास राठी इंदौर में लॉयर हैं। ताऊजी बीडी राठौर भी सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज हैं।

इस पद के लिए 191 पद थे। इनमें 41 जनरल कैटेगरी, 5 ओबीसी में 1 एससी में सिलेक्ट हुए हैं। कृतिक बघेल ओबीसी कैटेगरी के टॉपर रहे। उन्होंने 247.50 अंक मिले। एससी कैटेगरी में लवनिश जगधाने टॉपर रहे। उन्होंने 242.50 नंबर हासिल किए।

मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा जूनियर डिवीजन (इंट्री लेवल) 2022 का रिजल्ट बुधवार को घोषित हुआ। इस परीक्षा में इंदौर की भामिनी राठी ने प्रदेश में टॉप किया है। रिटर्न और इंटरव्यू में 450 में से 291.83 नंबर मिले हैं। भामिनी राठी पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में अधिवक्ता रह चुकी हैं। अभी वे रायपुर में सिविल जज हैं। प्रारंभिक स्कूली शिक्षा इंदौर से हुई। उन्होंने लॉ की डिग्री भी देवी अहिल्या विवि से हासिल की। उनके दोनों भाई आकाश राठी और विकास राठी इंदौर में अधिवक्ता हैं।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति