AILET 2026: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने जारी किया एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा तारीख

नई दिल्ली

जो छात्र लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख और समय-

AILET 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, कुल दो घंटे की होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि-

यह ध्यान रखना जरूरी है कि उम्मीदवार परीक्षा के दिन 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?

AILET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड भी साथ ले जाना होगा। इसके लिए आप अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या हाल ही में जारी किया गया स्कूल आईडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों डॉक्यूमेंट के बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NLU दिल्ली ने AILET 2026 एडमिशन सेशन के लिए एक और बड़ा अपडेट दिया है। यूनिवर्सिटी ने BA LLB (ऑनर्स) कोर्स में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल करने वाले छात्र को पहले वर्ष के लिए फुल स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। यह घोषणा मेधावी छात्रों को प्रेरित करने के लिए की गई है।

एआईएलईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति