इंडियन ऑयल में 2755 वैकेंसी: बिना एग्जाम ऐसे होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देशभर की अलग-अलग रिफाइनरियों में अप्रेंटिस के 2755 पदों पर बड़ी भर्ती निकाल दी है। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा के बाद इंडस्ट्री में ट्रेनिंग के जरिए करियर बनाना चाहते हैं। IOCL ने रिफाइनरी-वाइज पदों की विस्तृत लिस्ट जारी की है। सबसे ज्यादा 707 पद पानीपत रिफाइनरी में और 583 पद गुजरात रिफाइनरी में निकले हैं। इसके अलावा मथुरा, बरौनी, हल्दिया, डिगबोई, पारादीप, बोंगाईगांव और गुवाहाटी रिफाइनरी में भी अच्छे खासे पद उपलब्ध हैं। कुल पदों की संख्या 2755 निर्धारित की गई है।

अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 12वीं पास, आईटीआई या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। अलग-अलग ट्रेड के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

 उम्र सीमा कितनी रखी गई है

IOCL ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए आयु सीमा तय की है।

    अनारक्षित और EWS वर्ग के लिए: 18 से 24 वर्ष
    OBC (NCL): 18 से 27 वर्ष
    SC/ST: अधिकतम 29 वर्ष
    दिव्यांग (UR/EWS): अधिकतम 34 वर्ष

क्या होगी ट्रेनिंग अवधि

अप्रेंटिस पदों के लिए ट्रेनिंग अवधि पद के अनुसार 12 से 24 महीने तय की गई है। इस दौरान उम्मीदवारों को IOCL के अप्रेंटिस नियमों के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला यह भत्ता अलग-अलग ट्रेड के अनुसार बदल सकता है।

सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। IOCL उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर करेगा। सबसे पहले उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद shortlisted उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखने होंगे-

    10वीं/SSLC/मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट (जन्मतिथि प्रमाण)
    जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के लिए जाति वैधता प्रमाण पत्र
    दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    EWS प्रमाण पत्र
    आधार कार्ड या पैन कार्ड
    हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    नीली स्याही में किया हुआ सिग्नेचर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं। होमपेज पर मौजूद Career सेक्शन को खोलें। वहां अप्रेंटिस भर्ती के लिए उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नया अकाउंट बनाएं, फिर लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति