ग्राफोलॉजिस्ट बनकर बना सकते है एक उज्ज्वल भविष्य

किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए जरूरी नहीं है कि व्यक्ति को करीब से ही जाना जाए। उसकी लिखावट भी उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। जहां एक ओर हैंडराइटिंग पढ़कर आप न सिर्फ लोगों के बारे में बारीकी से जान सकते हैं, बल्कि एक ग्राफोलॉजिस्ट बनकर अपना एक उज्ज्वल भविष्य भी देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

क्या होता है काम
एक ग्राफोलॉजिस्ट का मुख्य काम लोगों की लिखावट को पहचान कर व समझ कर उस व्यक्ति के व्यक्तित्व का आकलन करना होता है। आम भाषा में लोग इन्हें हैंडराइटिंग एक्सपर्ट कहकर भी बुलाते हैं। एक ग्राफोलॉजिस्ट अपने काम के दौरान बेहद बारीकी से किसी व्यक्ति की लिखावट का अध्ययन करता है। वह न सिर्फ व्यक्ति के सिग्नेचर, बल्कि उसके लिखने के स्टाइल, शब्दों को बनाने का तरीका व शब्दों के बीच गैप आदि जैसी छोटी बातों को भी ध्यान में रखता है और उस व्यक्ति के बारे में वह सब जानकारी मुहैया कराता है, जिसे आसानी से पता लगा पाना लगभग असंभव होता है।
 
स्किल्स

एक बेहतरीन ग्राफोलॉजिस्ट बनने के लिए व्यक्ति का अपने काम में माहिर होना बेहद आवश्यक है। साथ ही उसके भीतर साइकोलॉजिकल सेंस भी होनी जरूरी है। इसके अतिरिक्त अपने काम की बारीकियों को सीखने में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, इंटेलिजेंस व छोटी से छोटी बात को नोटिस करने की क्षमता व लोगों को एनालिसिस करना आना चाहिए।

योग्यता
इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए यूं तो अलग से कोई प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध नहीं है। यह विधा फोरेंसिक साइंस के भीतर ही सिखाई जाती है। लेकिन आजकल इनकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए बहुत से संस्थानों में हैंडराइटिंग विधा को सिखाने के लिए शॉर्ट टर्म व डिप्लोमा कोर्स करवाया जाता है। इन कोर्स के माध्यम से आप हैंडराइटिंग की बारीकी को आसानी से सीख सकते हैं।

संभावनाएं
एक ग्राफोलॉजिकल एक्सपर्ट के लिए काम की कोई कमी नहीं है। सबसे पहले तो कॉरपोरेट सर्विसेज में ग्राफोलॉजिकल की सेवाएं ली जाती हैं ताकि वह कंपनी के लिए एक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को हायर कर सकें। इसके अतिरिक्त फोरेंसिक डिपार्टमेंट में केसेज को सुलझाने में भी इनकी अहम भूमिका होती है। वहीं एक ग्राफोलॉजिकल एक्सपर्ट कोर्ट, पुलिस डिपार्टमेंट, स्कूल्स, कॅरियर गाइडेंस सेक्टर यहां तक कि सही लाइफ पार्टनर चुनने में भी काफी हद तक सहायक होते हैं क्योंकि वह अपने स्किल्स का प्रयोग करके व्यक्ति स्वभाव व उसके व्यक्तित्व के बारे में गहराई से पता लगा सकते हैं।
 
आमदनी
एक ग्राफोलॉजिस्ट की आमदनी मुख्य रूप से उसके स्किल्स पर निर्भर करती है। अगर आप अपने काम में अभ्यस्त हैं तो आप प्रतिघंटे 500 रूपए तक कमा सकते हैं। इसके अतिरिक्त शुरूआती दौर में ही एक ग्राफोलॉजिस्ट 20000 से 40000 रूपए प्रतिमाह की आमदनी कर सकता है।
 
प्रमुख संस्थान…
-हैंडराइटिंग एनालिस्ट ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
-इंस्टीट्यूट ऑफ ग्राफोलॉजिकल रिसर्च, मुंबई
-वर्ल्ड स्कूल ऑफ हैंडराइटिंग, मुंबई
-हैंडराइटिंग इंस्टीट्यूट इंडिया, बैंगलोर
-इंटरनेशनल ग्राफोलॉजिकल रिसर्च सेंटर, बैंगलोर

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति