कोहली के पैर छूने पहुंचा फैन… फिर पुलिस ने कर दी ऐसी कार्रवाई कि मच गया हंगामा!

रायपुर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया और विराट कोहली के पैर छूए। हालांकिस सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। अब यह अपडेट सामने आया है कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सुरक्षाकर्मी युवक को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले जा रहे हैं, जबकि स्टेडियम में मौजूद दर्शक इस सारी घटना को शोर और हंसी के बीच देख रहे थे।

आरोपी की पहचान चंदप्रकाश बंजारे (निवासी: नकटा गांव) के रूप में हुई है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने इस घटना के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में युवक ने खुद को विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक बताया।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कोहली का कोई फैन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर मैदान में घुसा हो। रांची वनडे में भी एक फैन उनके चरणों में लेट गया था, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

विराट कोहली ने रायपुर में जड़ा 53वां ODI शतक

मैच में विराट कोहली ने अपना 53वां ODI शतक जमाते हुए 102 रन बनाए, जबकि भारत ने 359 रन का लक्ष्य दिया था। शानदार पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति