एमपी ओपन बोर्ड ने जारी किए 5वीं-8वीं कक्षा के प्रवेश पत्र, 15 दिसंबर से परीक्षा की शुरुआत

भोपाल 

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमपीएसओएस) ने एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी स्टेट ओपन स्कूल की 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और ‘रूक जाना नहीं/आ लौट चलें’ के साथ-साथ सीबीएसई ऑन डिमांड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। एमपीएसओएस ने इन सभी परीक्षाओं के लिए विस्तृत टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है।

परीक्षा का समय

एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में 1:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे।
एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा शेड्यूल

एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और 26 दिसंबर को उर्दू विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in  से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और टाइम टेबल के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। वहीं, एमपीएसओएस 12वीं की परीक्षा भी 15 दिसंबर से शुरू होगी और 29 दिसंबर को अकाउंटिंग विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी।  
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    वेबसाइट पर जाएं और  ब्राउजर में mpsos.nic.in खोलें।
    होम पेज पर “Admit Card/प्रवेश पत्र” का विकल्प खोजें।
    अपनी कक्षा (जैसे 5वीं-8वीं) और परीक्षा का चयन करें।
    रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और Submit पर क्लिक करें।
    एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। 
    इसे डाउनलोड और इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति