दिल्ली DSSSB ने 714 पदों पर भर्ती निकाली, युवा करें आवेदन और पाएं सरकारी नौकरी

 नई दिल्ली 
सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग के 714 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. ये भर्तियां दिल्ली सरकार के 12 विभागों के लिए निकली हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in  पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

जिन विभागों में भर्तियां निकली हैं उनमें श्रम विभाग, एनसीसी विभाग, खाद्य विभाग एवं आपूर्ति विभाग, विकास विभाग, सामान्य प्रशासन, आबकारी विभाग, औषध नियंत्रण समेत कई विभाग शामिल हैं. इसे लिए आवदेन 17 दिसंबर, 2025 से शुरू होंगे और 15 जनवरी, 2026 को बंद हो जाएंगे.

कैटेगरी के हिसाब से वैंकेसी का बंटवारा 

इन पदों पर भर्ती के लिए कैटेगरी के हिसाब से वैंकेसी का बंटवारा किया गया है. UR के लिए 302, OBC के लिए 212, EWS के लिए 77, SC के लिए 70  और ST के लिए 53 पदों पर भर्तियां निकली हैं. 

अप्लाई करने के लिए योग्यता?

इस पद पर आवेदन करने के लिए लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके लिए ऐज लीमिट न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. 

आवेदन के लिए देना होगा शुल्क 

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा. सामान्य और ओबीसी वर्ग को इसके लिए 100 रुपये की राशि देनी होगी. वहीं, महिला, एसटी,एससी, पीडब्ल्यूबीडी के लिए ये आवेदन निशुल्क है. 

क्या है एग्जाम पैटर्न?

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो, इस पद के लिए ऑब्जेक्टिव परीक्षा देनी होगी जिसमें निगेटिव मार्किंस भी होगी. इसका सिलेबस कक्षा
10वीं पर आधारित रहेगा. वहीं, पेपर सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

इस पद पर आवेदन करने के लिए DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद DSSSB recruitment Advt6 पर क्लिक करें. इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान और फॉर्म सब्मिट करें. 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति