DRDO ने निकाली 764 पदों पर भर्ती, सीनियर टेक्निकल और टेक्नीशियन के लिए मिल सकती है लाखों में सैलरी

 नई दिल्ली
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने CEPTAM 11 में भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये बेहद खास मौका है. वे सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्नीशियन-ए के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो वे इस पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई करें. 

बता दें कि इस पद पर भर्ती के लिए कुल 764 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के लिए कुल 561 पद और टेक्नीशियन-ए के लिए 203 पद आरक्षित किए गए हैं. 

इन तारीखों पर भी दें ध्यान

इस पद पर आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर , 2025 से शुरू हो गई है जो, 1 जनवरी, 2026 को बंद हो जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार 3 जनवरी तक फीस का भुगतान कर सकते हैं. साथ ही उन्हें 4 जनवरी से लेकर 6 जनवरी के बीच फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा.

पद पर आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी की डिग्री या फिर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री का होना अनिवार्य है. वहीं, टेक्नीशियन ए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह मिलेंगे. वहीं, टेक्नीशियन-ए पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19 हजार से लेकर 63,200 रुपये मिलेंगे. 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति