सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: UPSC में 102 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी नियुक्ति

नई दिल्ली 
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साल के आखिरी महीने में यूपीएससी ने बड़ी सौगात दी है। संघ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीडीटीएम के तहत एग्जामिनर और डिप्टी डायरेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 102 पदों पर होने वाली इस भर्ती में योग्य उम्मीदवार 13 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए खास है, जो कानून, शोध और परीक्षा सुधार जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में दो अलग-अलग पद शामिल हैं। एग्ज़ामिनर ऑफ ट्रेड मार्क्स एंड जियोग्राफिकल इंडिकेशंस के 100 पद और डिप्टी डायरेक्टर (एग्ज़ामिनेशन रिफॉर्म्स) के 2 पद भरे जाएंगे। आरक्षण के तहत सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं।

योग्यता और अनुभव की शर्तें
एग्ज़ामिनर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ट्रेड मार्क्स या कानूनी मामलों में दो साल का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए किसी भी विषय में पीएचडी के साथ शिक्षा, शोध या परीक्षा सुधार से जुड़ा कम से कम पांच साल का अनुभव मांगा गया है। आयोग को कुछ मामलों में योग्यता और अनुभव में छूट देने का अधिकार भी रहेगा।

आयु सीमा और छूट
आयु सीमा की बात करें तो एग्ज़ामिनर पद के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल तक रखी गई है। दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा।

वेतन और सेवा शर्तें
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा। एग्ज़ामिनर पद के लिए लेवल-7 और डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए लेवल-11 का वेतनमान तय किया गया है। ये पद स्थायी हैं और इन पर नियुक्ति के बाद प्रोबेशन अवधि भी लागू होगी।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू या भर्ती परीक्षा के बाद इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। आयोग जरूरत पड़ने पर शॉर्टलिस्टिंग के लिए अतिरिक्त मानदंड भी तय कर सकता है। इंटरव्यू में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा, तभी उम्मीदवार को सफल माना जाएगा।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 1 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे तक चलेगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति