इग्नू का मेगा रोजगार मेला 23 दिसंबर को: जानें कौन कर सकता है आवेदन, कौन-से पद और जरूरी दस्तावेज

नई दिल्ली 
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 23 दिसंबर 2025 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इग्नू इस मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ मिलकर करेगा। इस मेगा जॉब ड्राइव में इग्नू के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों को मौका मिलेगा। यह रोजगार मेला एनबीसीसी ईडीसी, घिटोर्नी, घिटोर्नी मेट्रो स्टेशन के पास, नई दिल्ली में आयोजित होगा। उम्मीदवारों को सुबह 10:00 बजे रिपोर्ट करना होगा।

इस मेगा जॉब ड्राइव में फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों दोनों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजन के तहत कस्टमर सर्विस, टेक्निकल सपोर्ट, इंटरनेशनल वॉयस प्रोसेस, बैंकिंग और इंश्योरेंस, सॉफ्टवेयर सेल्स तथा नॉन-टेक्निकल प्रोसेस जैसी भूमिकाओं के लिए भर्ती की जाएगी।

किन शहरों के लिए मौके
इस जॉब ड्राइव के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, अहमदाबाद और जयपुर सहित कई शहरों में नियुक्ति के अवसर मिलेंगे।

योग्यता
इस भर्ती अभियान में IGNOU के छात्र और पूर्व छात्र, साथ ही पद के अनुसार ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होना आवश्यक है। कुछ भूमिकाओं के लिए ही अनुभव अनिवार्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज, डे/नाइट और रोटेशनल शिफ्ट्स, इंसेंटिव, बीमा सुविधाएं और अन्य कंपनी की ओर से दिए जाने वाले लाभ मिलेंगे। जयपुर के लिए आउटस्टेशन उम्मीदवारों को विशेष ट्रैवल सपोर्ट भी दिया जाएगा।

किन दस्तावेजों की जरूरत
उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड सी, सरकारी पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और शिक्षा व अनुभव से जुड़े दस्तावेज लाने होंगे।

कई नामी कंपनियां होंगी शामिल
इस मेगा जॉब ड्राइव में टाटा प्ले फाइबर, टेलीपरफॉर्मेंस, कॉजेंट, आईसीईगेट, एक्सिस बैंक, एथर, अपोलो, रेजरपे सहित कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति