शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु एक वर्षीय अरबी-फारसी प्रमाणपत्र एवं उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुरू

वर्ष 2026-27 सेशन के लिये
एक वर्षीय अरबी फारसी प्रमाण-पत्र और उर्दू डिप्लोमा कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश प्रारम्भ

फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026

भोपाल 
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद की निगरानी में चल रहे राष्ट्रीय उर्दू भाषा एवं विकास परिषद, नई दिल्ली के एक वर्षीय प्रमाण-पत्र अरबी भाषा, फारसी (परशियन) कोर्स एवं उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं। अरबी, फारसी और उर्दू भाषा सीखने के इच्छुक इस पाठयक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 है।

अरबी कोर्स में प्रवेश के लिये उर्दू एवं अंग्रेजी की प्रारम्भिक शिक्षा के अतिरिक्त उर्दू लिखने और समझने का ज्ञान भी आवश्यक है। फारसी कोर्स में प्रवेश के लिये उर्दू एवं अंग्रेजी लिखने और पढ़ने का ज्ञान आवश्यक है। उर्दू डिप्लोमा कोर्स के लिये हिन्दी या अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है और तीनों पाठ्यक्रमों में आयु सीमा की भी कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि प्रवेश के लिये प्रति कोर्स रूपये 200-00 पंजियन शुल्क (कार्म लेने पर भुगतान करना होंगे) जमा करना होगी। इसके अतिरिक्त अन्य कोई फीस नहीं ली जायेगी। कोर्स की किताबें निशुल्क दी जायेंगी। सभी कोर्सेस के प्रवेश पत्र सीमित हैं, प्रवेश पत्र समाप्त होने की स्थिति में उसकी छाया प्रति स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल में कार्यालय समय में प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। उपरोक्त कोर्सेस की कक्षायें 01 अप्रैल, 2026 से आवश्यक रूप से प्रारम्भ हो जायेंगी।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति