AIIMS भर्ती: 41 विभागों में वैकेंसी, आकर्षक वेतन 67,000+ रुपये

नई दिल्ली
अगर आप मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बठिंडा ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत एम्स के कुल 41 विभागों में भर्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इस नौकरी में सैलरी 67000 रुपये से ज्यादा होगी, जिससे यह वैकेंसी और भी आकर्षक बन जाती है.

AIIMS Bathinda की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 163 खाली पदों को भरा जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों के पास अच्छा मौका है कि वे समय रहते आवेदन कर दें.

AIIMS Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

    सबसे पहले AIIMS Bathinda की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाएं.

    होमपेज पर Recruitment या Vacancy से जुड़ा लिंक ढूंढें.

    Senior Resident Recruitment 2025 के नोटिफिकेशन को खोलें और ध्यान से पढ़ें.

    Apply Online लिंक पर क्लिक करें.

    आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरें.

    जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

    आवेदन शुल्क जमा करें, अगर लागू हो.

    फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

AIIMS Senior Resident Selection: कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन बायोडाटा के आधार पर किया जा सकता है. सर्च कम सेलेक्शन कमेटी जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी. अगर आवेदकों की संख्या ज्यादा होती है तो लिखित परीक्षा भी कराई जा सकती है. जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे, ताकि आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 67,000 रुपये मिलेंगे.

AIIMS की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल से जुड़ी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. जिन कैंडिडेट्स के पास MD, MS या DNB की डिग्री है, वे इस वैकेंसी के लिए पात्र माने जाएंगे. अलग अलग विभागों के लिए योग्यता अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति