राजस्थान-अलवर के मातृवन क्षेत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सांसद भूपेंद्र यादव के साथ 11 पौधे रोपे

अलवर.

संघ प्रमुख मोहनराव भागवत आज सुबह भूरासिद्ध स्थित मातृ स्मृति वन में पहुंचे और  पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में जिस समय पौधा रोपण हुआ, उस समय केंद्रीय मंत्री वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सहित चुनिंदा लोगों को प्रवेश दिया गया। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त को मातृ वन का लोकापर्ण किया गया था। इसमें करीब 10000 पौधों का रोपण किया गया था।

आज उसी जगह आरएसएस के संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने पहुंचकर पौधरोपण का कार्य किया और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में आज 11 पौधे लगाए गए हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अलवर की जनता की विशेष भागीदारी के साथ जिसमें बुजुर्ग, बच्चे, महिलाओं सहित सभी ने योगदान दिया। इसकी वजह से हम अब भुरासिद्ध स्थित मातृ वन को सघन करने की तैयारी में जुटे हैं। आज इस मातृ स्मृति वन में आरएसएस सर संघ संचालक मोहन भागवत जी ने पहुंचकर 11 पौधों का रोपण का काम किया।वहीं मंत्री ने बताया कि इसी  भागीदारी के साथ हम शहर को अच्छा हरा भरा कर सकते हैं। अलवर कटी घाटी पर भी पौधे लगाने का काम हम लोगों ने किया है और अब अक्टूबर में एक पेड़ मां के नाम के तहत 2 नगर वन भिवाड़ी में बाबा मोहन राम के मंदिर के पास पहाड़ी में तैयार किये जाएंगे और वहां पर भी जिले भर के लोगों की सहयोग से इन 2 नगर वन में पौधारोपण का काम किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के वन एंव पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अभी तक हमने प्रकृति से लिया है, लेकिन प्रकृति को वापस देने का समय अब आया है और हम यह कोशिश करेंगे कि ये पौधे वृक्ष के रूप में शहर के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अलवर और वन विभाग के लिए सौभाग्य की बात है कि आरएसएस के प्रमुख यहां आए और उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस मातृ वन में ग्यारह पौधे लगाए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति