ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता

रांची
ओडिशा वॉरियर्स महिला हॉकी इंडिया लीग का पहला खिताब अपने नाम करने में सफल रही है। फाइनल में वॉरियर्स की टीम ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से मात दी। टीम की जीत की स्टार खिलाड़ी रहीं ऋतुजा डाडासो पिसाल। ऋतुजा ने 20वें और 56वें मिनट में दो गोल किए। ऋतुजा के पहले गोल के बाद पेनी साकिब ने 28वें मिनट में बराबरी का गोल किया। मैच बराबरी का चल रहा था, लेकिन आखिरी मिनट में ऋतुजा ने एक और गोल कर अपनी टीम को आगे किया और जीत दिलाई।

मैच की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। दोनों टीमों के अंदर जीत को लेकर जुनून नजर आ रहा था। दोनों ही टीमें बढ़त लेने की कोशिश कर रही थीं। वॉरियर्स की फ्रीके मूस ने सर्किल में पहली एंट्री की और गोल करने की प्रयास किया जिसे सूरमा के डिफेंस ने चालाकी से नकार दिया। दोनों टीमें लगातार कोशिश कर रही थीं, लेकिन गोल नहीं कर पा रही थीं। सबसे करीबी मौका नेहा ने बनाया। उन्होंने ऋतुजा को पोस्ट के करीब पास दिया, लेकिन सूरमा की गोलकीपर सविता ने गोल नहीं होने दिया। पहले क्वार्टर में गोल नहीं हो सका।

दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें लड़ाई लड़ती रहीं। कुछ देर बाद ही वॉरियर्स ने पहला गोल कर बढ़त ले ली। विक्टोरिया साउज ने सर्किल में पास दिया और ऋतुजा ने शानदार तरह से गेंद को अपनी हॉकी से गोलपोस्ट में डाल दिया। सविता यहां कुछ नहीं कर सकीं और वॉरियर्स की टीम आगे हो गई। हालांकि, टीम की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी क्योंकि आठ मिनट बाद ही पेनी साकिब ने बराबरी का गोल कर दिया। उन्होंने टॉप राइट कॉर्नर में काफी तेजी से गेंद को पोस्ट में डाला। वॉरियर्स की गोलकीपर जोसेलिन बार्टराम के पास इस शॉट का जवाब नहीं था। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें काफी कोशिशों के बाद भी गोल नहीं कर सकीं। चार्लोट इंगेलबेर्ट और ओलिविया शेनन ने कई बार कोशिश की लेकिन वॉरियर्स की गोलकीपर जोसेलिन ने शानदार बचाव कर बढ़त नहीं लेने दी। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों गोल नहीं कर पाईं। आखिरी क्वार्टर में मुकाबला और रोचक हो गया। दोनों ही टीमें बड़ी आक्रामकता से गोल करने की कोशिश करने लगीं। इस क्वार्टर में आठ मिनट का समय ही हुआ था कि वॉरियर्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन नेहा इसे गोल में नहीं बदल पाईं। कुछ देर बाद ऋतुजा ने सूरमा के डिफेंस से हुई गलती का फायदा उठाया और गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को आगे कर दिया। उनका ये गोल विजयी गोल साबित हुआ।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) फाइनल मैच की विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि का चेक, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। फाइनल मुकाबला के दौरान स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ० दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया भोला नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    फर्ग्यूसन का बयान: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से वर्ल्ड कप प्लान होगा मजबूत

    नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कि भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला अगले महीने होने वाले टी20…

    न्यूजीलैंड को झटका? भारत के खिलाफ टी20 में ब्रैसवेल के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

    नई दिल्ली न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल का भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: भाग्य देगा साथ या बढ़ेंगी चुनौतियाँ? पढ़ें सभी राशियों का हाल

    Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: भाग्य देगा साथ या बढ़ेंगी चुनौतियाँ? पढ़ें सभी राशियों का हाल

    जब हनुमान जी बने लक्ष्य: बाण चलाने से पहले भरत को क्यों हुआ था भय?

    जब हनुमान जी बने लक्ष्य: बाण चलाने से पहले भरत को क्यों हुआ था भय?

    पंचक आज आधी रात से प्रभावी, भूलकर भी ये शुभ कार्य किए तो हो सकता है नुकसान

    पंचक आज आधी रात से प्रभावी, भूलकर भी ये शुभ कार्य किए तो हो सकता है नुकसान

    बसंत पंचमी और पीले रंग का गहरा संबंध: क्या है इसके पीछे की मान्यता?

    बसंत पंचमी और पीले रंग का गहरा संबंध: क्या है इसके पीछे की मान्यता?

    हनुमान से बजरंगबली तक: इस नाम के पीछे छिपी है अद्भुत और प्रेरक कहानी

    हनुमान से बजरंगबली तक: इस नाम के पीछे छिपी है अद्भुत और प्रेरक कहानी

    आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा

    आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा