मध्य प्रदेश में 10,000 से अधिक सरकारी टीचर की भर्तियां निकली, आवेदन 28 जनवरी से शुरू होंगे

सरकारी टीचर बनने की चाह रखने वालों के लिए अच्‍छी खबर है. मध्‍य प्रदेश में 10758 पदों पर सरकारी टीचर की भर्तियां निकली हैं. इसके लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इन पदों के लिए आवेदन की शुरुआत 28 जनवरी यानि कल से की जाएगी. अभ्‍यर्थी एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

मध्‍य प्रदेश में सरकारी टीचर भर्ती के लिए निकली वैकेंसी में माध्‍यमिक और प्रायमरी टीचर के पद शामिल हैं. माध्यमिक शिक्षकों के लिए सब्‍जेक्‍ट वाइज भर्तियां होनी हैं. ऐसे में आवेदन करने वाले उम्‍मीवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा दो वर्षीय बैचलर एजुकेशन की डिग्री भी होनी चाहिए. इसी तरह स्पोर्ट्स टीचर के लिए उम्‍मीदवारों के पास फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए उम्‍मीदवार भी स्पोर्ट्स टीचर के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा म्‍युजिक टीचर्स की भी वैकेंसी निकली है. इसके लिए आवेदक के पास म्युजिक टीचर (गायन एवं वादन) में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Teacher Vacancy 2025: प्राइमरी टीचर की भर्तियां
मध्‍य प्रदेश में प्राइमरी टीचर की भी वैकेंसी निकली है यहां के प्राइमरी स्‍कूलों में स्पोर्ट्स टीचर,म्युजिक टीचर,डांस टीचर रखे जाएंगे. स्पोर्ट्स टीचर के लिए उम्‍मीदवार के पास फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी तरह म्युजिक टीचर (गायन और वाद्य)के लिए म्युजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. इसी तरह डांस टीचर के लिए अभ्‍यर्थी के पास डांस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.

Teacher Vacancy Age limit: क्‍या होगी एज लिमिट
मध्‍य प्रदेश में निकली टीचर वैकेंसी के लिए आवेदन करने वालों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

Teacher Bharti Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
मध्‍यप्रदेश में टीचर्स का सेलेक्‍शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. मध्‍य प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन समेत कुल 13 शहरों में आयोजित की जाएगी.इन पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 25300 से 32800 रुपए प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति