RRB RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 मार्च से होगी शुरू, भरी जाएंगी 4208 वैकेंसी

नईदिल्ली  

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे में आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए परीक्षा तारीख का नोटिस जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती (RRB RPF Constable Recruitment) के लिए आवेदन किया था, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर जारी किया गया एग्जाम नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4208 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा.

RRB RPF Exam Date: मार्च में होंगे एग्जाम

आरआरबी विज्ञापन संख्या 02/2024 के तहत कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 2 से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा.

अधिसूचना में कहा गया है, "एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा."

आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम डेट नोटिस यहां चेक करें-

Steps to Download RRB RPF Constable Exam City Slip: यहां देखें तरीका

स्टेप 1: एक बार एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद, सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, RPF कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
स्टेप 4: परीक्षा सिटी स्लिप चेक करें और डाउनलोड करें.
स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें.

बता दें कि एग्जाम हॉल में एंट्री से पहले परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (biometric authentication) किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करें, अगर पहले से नहीं किया है, तो परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश करने के लिए www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति