मध्य प्रदेश पुलिस SI परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव, महिलाओं को प्रीलिम्स में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार करीब 8 साल बाद मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के पद पर भर्ती लेकर आने वाली है. सरकार ने उप निरीक्षक की परीक्षा में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. हालांकि इसमें भी अलग तरह का पेंच फंसते नजर आ रहा है. नए फार्मूले की बात की जाए, तो 35 फ़ीसदी रिजर्वेशन महिलाओं को प्रीलिम्स एग्जाम की जगह लिखित परीक्षा में लागू करने का प्रावधान है. बता दे कब तक महिला आरक्षण प्रारंभिक परीक्षा में ही लागू होते आया है.

सभी परीक्षाओं को व्यापम द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है. यदि हम शिक्षक वर्ग 2 की परीक्षा की बात करें, तो व्यापम ने इस बार पाठ्यक्रम में इतनी ज्यादा बदलाव करती हैं, जिसके चलते अभ्यर्थी को बेहद कम समय में परीक्षा की तैयारी नए सिरे से करना पड़ेगा. यदि हम शिक्षक भर्ती वर्ग 2 परीक्षा में 6, 7 और 8 की बात करें तो गणित के पाठ्यक्रम में उन्होंने रसायन विज्ञान भौतिकी और जीवविज्ञान जैसे विषय डाल दिए हैं.

पिछली परीक्षाओं की बात की जाए, तो पहले यह सब विषय ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा में पूछे जाते थे. लिहाजा अब यह प्राथमिक कक्षाओं के लिए पूछे जा रहे हैं. व्यापम जिस तरह मन मुताबिक परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम बनाकर तैयार कर रहा है. उससे सबसे अधिक परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को होगी.

शिवम ने बताया कि यदि हम मध्य प्रदेश पुलिस की उप निरीक्षक परीक्षा के लिए यदि कोई अभ्यार्थी बीते कई सालों से 200 अंकों की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था. अब उसे नए सिरे से तैयारी करना पड़ेगा. पहले के पैटर्न की बात करें तो 70 अंक की हिंदी और 30 अंक की अंग्रेजी के अलावा 100 अंकों की रीजनिंग और गणित जैसे विषय के सवाल पूछे जाते थे. अब उन्होंने पूरा पाठ्यक्रम ही बदल कर रख दिया है.

पीएससी लेवल की परीक्षा
एक्सपर्ट का मानना है कि आगामी समय में होने वाली मध्य प्रदेश उप निरीक्षक की परीक्षा का लेवल बढ़कर पीएससी लेवल का कर दिया गया है. परीक्षा को लेकर पिछली गड़बड़ियां की बात करते हुए शिवम दीक्षित ने बताया कि बीते साल हुए मध्यप्रदेश आरक्षक भर्ती के अब तक परिणाम सामने नहीं आ सके हैं. इतनी लेट लतीफी का नुकसान अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ता है.

उप निरीक्षक परीक्षा का पाठ्यक्रम हुआ विस्तृत
बता दे आगामी समय में होने वाले मध्य प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा के पाठ्यक्रम में भारी बदलाव किया गया है. इसे पहले से विस्तृत कर इस बार फिजिकल परीक्षा के अंक भी जोड़े जाएंगे. हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को बेहद कम समय दिया जा रहा है. नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यार्थियों को सिर्फ डेढ़ महीने में नए पाठ्यक्रम के तहत तैयारी करना होगा.

पहले से बड़ी चुनौतियां
अभ्यर्थियों के लिए अब पहले से चुनौती और ज्यादा बढ़ चुकी है. वैकेंसी का इंतजार करते-करते ऐसे हजारों छात्र मिल जाएंगे, जिनकी उम्र निकल जाने के कारण अब वह परीक्षा नहीं दे पाएंगे. एक्सपर्ट का मानना है कि पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाना बेहद जरूरी है. अन्यथा अभ्यर्थियों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति