IBPS SO मेन्स का रिजल्ट जारी, इस Link पर करें चेक, जानें आगे क्या?

  नई दिल्ली
आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO Result) मुख्य भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

आईबीपीएस एसओ मेन्स का रिजल्ट 7 फरवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

IBPS SO Mains Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध IBPS SO मेन्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.
स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
स्टेप 5: रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
स्टेप 6: आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

अभी रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

दिसंबर में हुआ था आईबीपीएस एसओ मन्स एग्जाम

दरअसल, आईबीपीएस एसओ ऑनलाइन मुख्य परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की गई थी. सीआरपी एसपीएल-XIV के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में भाग लेने वाले बैंकों द्वारा आयोजित और आईबीपीएस की मदद से प्रत्येक राज्य/यूटी/क्षेत्र में नोडल बैंकों द्वारा समन्वित किए जाने वाले साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

जल्द जारी होगा इंटरव्यू शेड्यूल

साक्षात्कार के लिए आवंटित कुल अंक 100 हैं. साक्षात्कार में न्यूनतम योग्यता अंक 40% (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 35%) से कम नहीं होंगे. उम्मीदवारों का संयुक्त अंतिम स्कोर सीआरपी-एसपीएल-XIV की ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर निकाला जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति