पंचायती राज विभाग की नई भर्ती, 2400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

बिहार में नई भर्ती के फॉर्म निकल गए हैं। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने न्याय मित्र ग्राम कचहरी सचिव के 2400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती के लिए 1 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 फरवरी 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाना होगा। लास्ट डेट नजदीक है, ऐसे में अभ्यर्थी बिना देरी के तुरंत आवेदन फॉर्म भर दें।

बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र सरकारी नौकरी की यह भर्ती विभिन्न ग्राम कचहरियों और उसकी न्यायपीठ को सहायता देने के लिए है। वैकेंसी डिटेल्स के साथ भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक अभ्यर्थी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

पद का नाम                     वैकेंसी        नोटिफिकेशन
ग्राम कचहरी न्याय मित्र      2436        Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025 Notification PDF

योग्यता
बिहार न्याय मित्र की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विधि यानी लॉ (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों का बिहार राज्य के संबंधित जिले का निवासी होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

    सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7000 रुपये वेतन मिलेगा।
    चयन प्रक्रिया- यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। जिसमें उम्मीदवारों का चयन मेधा अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट एलएलबी के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
    आवेदन शुल्क- पंचायती राज विभाग की इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी अभ्यर्थी इसमें निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान यह आश्वस्त होना जरूरी है कि जिस पंचायत से वह आवेदन कर रहे हैं, उस पंचायत में रिक्ति है या नहीं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति