फालतू कॉल्स से परेशान? ये फोन सेटिंग बन सकती है आपकी राहत!

नई दिल्ली

तमाम स्मार्टफोन यूजर्स स्पैम कॉल से आए द‍िन परेशान होते हैं। यह तब सबसे ज्यादा परेशानी देता है, जब आप कोई जरूरी काम कर रहे हों और उसे छोड़कर कॉल रिसीव करनी पड़ जाए और पता चले क‍ि वह एक स्पैम कॉल थी। बहुत गुस्सा आता है और आपका जरूरी काम बीच में छूट जाता है। ये कॉल्स अब आम हो गई हैं। इनके कारण कई लोग ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। अगर आप एक नंबर ब्लॉक भी कर देते हैं तो दूसरे नंबर से कॉल आ जाती है। हालांकि, एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इन कॉल्स को रोकने के लिए एक ऑप्शन मिलता है। आप सेटिंग में जाकर उसे ऑन कर सकते हैं। इसके बाद सभी स्पैम कॉल अपने आप ब्लॉक हो जाएंगी। यह आपको फालतू कॉल्‍स की स‍िरदर्दी से मुक्‍ति‍ द‍िला सकता है।

सैमसंग के फोन्स के लिए अपनाएं ये तरीका
सैमसंग के फोन्स में स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने का ऑप्शन मिलता है। आप फोन ऐप में जाकर स्पैम ब्लॉकिंग फीचर को ऑन कर सकते हैं। इसके लिए Phone ऐप को ओपन करें। फिर ब्लॉक नंबर्स का ऑप्शन सिलेक्ट कर लें। इसके बाद Blocks calls from unknown numbers का ऑप्शन सिलेक्ट करके इसे ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप Block spam and scam calls के टॉगल पर क्लिक करके इसे भी ऑन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप किसी स्पेसिफिक नंबर को भी अलग से ब्लॉक कर सकते हैं।

OnePlus, ओपो, रियलमी, वीवो और iQOO स्मार्टफोन्स में भी मिलता है ऑप्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादातर OnePlus के फोन्स में गूगल का डायलर यानी फोन ऐप होता है। इसमें भी स्पैम कॉल को ब्लॉक करने का ऑप्शन दिया जाता है। स्पैम कॉल ब्लॉक करने के लिए ऐप ओपन करें और फिर थ्री डॉट्स पर टैप करें। यह आपको राइट साइड में दिया जाएगा। अब सेटिंग में जाएं। फिर Caller ID & Spam पर टैप करें और Fliters Spam Calls फीचर को ऑन कर दें।

शाओमी और पोको फोन्स के लिए ऐसे करें ऑन
HyperOS या MIUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाले फोन्स में फोन ऐप ओपन करें। फिर थ्री डॉट्स आइकन पर जाएं और ऊपर बताए गए तरीके से Filter spam calls” को ऑन कर दें।

नोट- ध्यान रखें कि अलग-अलग फोन्स में हो सकता है कि आपको एक-दो स्टेप कम या ज्यादा फॉलो करने पड़ें। आप सेटिंग में जाकर सीधा ऑप्शन के लिए सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप DND सर्विस को ऑन कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति