दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा नए साल के पहले सप्ताह में की जा सकती है, खर्च पर निगरानी

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा नए साल के पहले सप्ताह में की जा सकती है। आयोग के सूत्रों की मानें तो चुनाव को लेकर की जा रहीं तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली विभिन्न निगरानी टीमों के गठन को लेकर बीते दो दिनों में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आयोग के निर्देश पर दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने चुनाव के लिए स्टेट सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वॉड और सेक्टर अधिकारियों को लेकर अधिसूचना जारी करने के साथ उन्हें स्पेशल मजिस्ट्रेट पावर भी दे दी है, जिससे वह चुनावों में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।

यह टीम निष्पक्ष चुनाव और आचार संहिता को लागू कराने में अहम भूमिका निभाती हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब निगरानी समिति को रोजाना उम्मीदवारों के खर्च आदि की जानकारी ईईएमएस सॉफ्टवेयर पर अपडेट करनी होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, उसका खाता, शैडो रजिस्टर बना या नहीं, 30 दिन में खर्च की पूरी जानकारी, अगर नहीं दी तो क्या कारण है, समेत कई जानकारी देनी होगी।

पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी
चुनाव घोषणा के साथ ही आयोग पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची भी जारी करेगा। फिलहाल मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए आए आवेदन की जांच प्रक्रिया चल रही है। बुधवार तक यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। चुनाव आयोग को कुल 2.67 लाख से अधिक आवेदन नाम जुड़वाने, हटवाने और सुधार के लिए मिले हैं। आयोग की 29 अक्टूबर 2024 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुताबिक दिल्ली में कुल 1.53 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।

हेल्पलाइन पर जानकारी मिलेगी
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने दिल्ली के मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदाता सूची से जुड़ी कोई भी जानकारी, आपत्ति जताने के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर काल करें। यहां से उन्हें हर तरह की जानकारी मिलेगी। मसलन, उनका नाम मतदाता सूची में है कि नहीं, उनका पोलिंग स्टेशन कहां है। ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया समेत अन्य सभी चुनाव संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर कोई शिकायत है तो उसे भी यहां दर्ज करा सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति