मेले में बंटी खीर खाने के बाद सभी फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार, प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार

मुंबई
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रसाद खाने से 250 लाेग बीमार पड़ गए. मेले में बंटी खीर खाने के बाद सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. करीब 50 लाेगों को सुबह से हो रही दस्त, मतली और बुखार की शिकायत होने लगी. अब तक 255 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है. वहीं 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में शिवनकवाड़ी गांव में एक मेले का आयोजन किया गया था. मेले में दूध से बनी मिठाई ‘खीर’ को ‘प्रसाद’ के रूप में बांटा गया था. प्रसाद खाने के बाद सभी लोगों को बुधवार सुबह से ही दस्त, मतली और बुखार की शिकायत होने लगी.

मामले को लेकर कुरुंदवाड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में शिरोल के अस्पताल में लगभग 50 लोगों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. एक अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि, अधिकांश बीमार लोगों ने मेले में ‘खीर’ खाई थी. हालांकि वहां खाने-पीने के स्टॉल भी थे. फिलहाल अस्पताल में 50 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है. जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है. जांच के लिए मेले से खाद्य पदार्थों के नमूने फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं. प्रसाद में विषाक्तता थी या नहीं, इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. वहीं, इस धटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं.

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति